फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से शहर की सड़कें हुईं संकरी

विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर सड़क की पटरी पर किया गया अतिक्रमण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अतिक्रमण से शहर की सड़कें हुईं संकरी
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा, आएदिन लगता है जाम
जाम के चलते राहगीरों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। स्थिति यह है कि पटरियों पर दुकानें सज गईं हैं तो वाहन चालक अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर रहे हैं। इससे आएदिन जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया, जिसका फायदा दुकानदारों ने उठाते हुए पटरियों पर कब्जा कर लिया है। शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार आदि ऐसे क्षेत्र हं,ै जहां पर सड़क के किनारे दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही फल विक्रेताओं ने ठेले लगाकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। यही स्थिति पुरानी सब्जी मंडी की भी है। सब्जी मंडी में सड़क तक अतिक्रमण बना हुआ है। ऐसे में जो लोग बाजार आते हैं, वह अपने वाहन खड़ा करने के लिए भटकते रहते हैं। कारण यह है कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण के चलते आएदिन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। शहर में आए दिनेश कुमार ने कहा कि पटरियों पर कब्जा हो जाने से काफी दिक्कत हो रही है। भीड़ होने पर जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ रहा है। इसी प्रकार पन्ने लाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि अतिक्रमण को हटवाएं, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। इस संबंध में ईओ बीना सिंह ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जो लोग अतिक्रमण किए हुए हैं वे अपनी दुकानें हटा लें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें