संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में नवरात्रि व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सीओ यातायात केशवनाथ के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया।
सीओ यातायात व प्रभारी यातायात परमहंस की टीम ने मेंहदावल बाईपास से मधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सड़क पर अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही जो वाहन सड़क पर खड़े पाए गए उनका चालान किया गया। लोगों को सड़क की पटरियों पर पुनः अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी। साथ ही दुर्गा पूजा के दृष्टिगत प्रतिमाओं को ले जा रहे वाहन चालकों को रोककर शराब आदि का सेवन करके वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया।