फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल की सड़कों पर अतिक्रमण, घंटों के जाम से लोग परेशान

Fri, 24 May 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के प्रमुख चौराहों व बाजारों में जाम से जनता परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के अंजाहिया बाजार, रोडवेज, पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले रोड व चौराहे पर अक्सर ही जाम का झाम लगा रहता है। जिसमें फंस कर राहगीर घंटों परेशान होते है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभागों के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परेशान राहगीरों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जाम की समस्या दूर करने की मांग की।

नगर पंचायत निवासी राकेश कुमार, विश्व मुक्ति नारायण, अहमद हुसैन, शराफत अली, रमेश चंद्र, घनश्याम कुमार, रोहित अग्रवाल समेत कई लोगों ने कहा कि नगर पंचायत के चौक बाजार, अंजहिया बाजार, ठाकुरद्वारा, हर्दीहट्टा, अस्पताल तिराहा, रोडवेज तिराहा पर स्थित चौराहे पर हर दिन हर घंटे जाम का झाम लगता है। जाम इतना लंबा हो जाता है कि लोग घंटो इसमें फंस कर परेशान होते है। वाहन सवारों को छोड़े जाम के झाम के चलते पैदल चलने वालों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस चौराहे के आसपास ही काफी संख्या में कोचिंग सेंटर व कई विद्यालय भी है। जिसके चलते यहां छात्र-छात्राओं का भी ज्यादा आना होता है। वे भी जाम में अक्सर जाम में फंस कर परेशान होते है। कस्बे में लगने वाले जाम के झाम का मुख्य कारण अवैध अतिक्रमण व पटरी पर दुकानदारों का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के कार्यालय सहित आसपास की सड़कों पर ठेला-खोमचा लगा होना और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी तक अपनी दुकान सजाना है। सड़क की पटरियों पर होने वाले अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन की है लेकिन दोनों ही विभाग रोज लगने वाले जाम के झाम पर मौन साधे हुए है। जिससे लोगों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है नगरवासी सचिन ,रफीक ,आयुष ,अब्दुल्ला, शिवम , सुरेश , रहीम ,जावेद ने कहा कि अतिक्रमण से रोजाना घंटो जाम में फसे रहना पड़ता है जिम्मेदारों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जाम की समस्या से नगर को मुक्त रखा है जाएगा, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें