फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं हटा अतिक्रमण... त्योहारों में सड़क पर पैदल चलना होगा मुश्किल

Mon, 09 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला बाजार, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा आदि में फुटपाथ पर पहले से कब्जा
विज्ञापन

- त्योहार में बढ़ेंगी और दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फिर वही दिन आ रहे हैं, जब शहर में संभल-संभल कर चलना होगा। गोला बाजार होे या मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक हो या बैंक चौराहा त्योहार के उमंग में घर, मकान, दुकान सब सज उठेंगे। खरीदार, दर्शानार्थियों की भीड़ से कोना-कोना भर जाएगा। इसमें अतिक्रमण आवागमन में व्यवधान बनकर खड़ा होगा। हर तरफ जाम का झाम दिखेगा। सिकुड़ी सड़कें आवागमन का भार संभालने में अक्षम होंगी। सड़क पर चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सब कतारबद्ध होकर रेंगते नजर आएंगे। बाइक, स्कूटी, साइकिल वाले भी इस भीड़ में जूझेंगे। गली-कूचे के रास्ते लोग इधर से उधर निकलेंगे।


इस बार भी त्योहारों के मद्देनजर शहरी आवागमन बहाल रखने का कोई ठोस इंतजाम नहीं हुआ है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से खाली कराने की योजना फ्लाॅप हो गई। जिम्मेदार अभियान चलाना ही भूल गए और समय भी निकल गया। अब त्योहारों की छटा बिखरने लगी है। अक्तूबर माह तो त्योहारों से भरा है। पहले सप्ताह से ही नवरात्रि, दशहरा, दुर्गापूजा का रंग चटख हो जाएगा।
विज्ञापन


गोला बाजार में अतिक्रमण का बोलबाला
शहर के गोला बाजार उत्तरी और दक्षिणी में अतिक्रमण का बोलबाला है। यहां सड़क तक दुकानें लग रही हैं। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के समय में यहां वाहन से तो दूर पैदल चल पाना भी मुश्किल होगा।

आजाद चौक पर सड़क तक कब्जा
शहर के आजाद चौक के आसपास सड़क तक दुकानें लग रही हैं। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और राहगीर परेशानी झेल रहे हैं। त्योहारी सीजन में आस्था का केंद्र समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला वालों का कब्जा
शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर ठेले वालों का कब्जा है। यहां पर ठेला व खोमचा वालों के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। बगल में वेंडर जाेन पर काम हो रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार सुस्त है। ऐसे में त्योहार में लोगों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

पीएनबी गली के सामने सड़क तक अतिक्रमण
शहर के पीएनबी गली के सामने अतिक्रमण है। यहां पर दोनों पटरियों पर लोग दुकान लगा रहे हैं। जिसके कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन के सहयोग से सड़क तक दुकानें लगाने वालों को हटाया जाएगा, ताकि शहर में जाम की समस्या न हो।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें