फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। डीएम व सीएमओ के निर्देश के बावजूद बखिरा पीएचसी में बने आवासों पर कब्जा नहीं हटाया जा सका है। आवास खाली करने के लिए एक पखवारे पूर्व पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन, इसके बाद भी आवास खाली नहीं हुआ। बखिरा पीएचसी में बने कई आवासों में कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। एक महीने पूर्व औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से पीएचसी के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आवास को खाली कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया था। इस संबंध में 22 नवंबर को जारी एक पत्र के अनुसार तीन दिन में आवास से कब्जा खाली करने के निर्देश दिए गए थे। मगर, पत्र जारी किए एक पखवारा बीत जाने बाद भी अब तक आदेश का अनुपालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें