फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराकर किया कब्जा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ लोगों ने दीवार गिराकर जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित बृजभूषण पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मुखलिसपुर रोड पर सराफा बाजार के पास उनकी जमीन है। बृजभूषण ने 14 नवंबर को इस पर दीवार का निर्माण कराया। आरोप है कि 15 नवंबर की सुबह ताहिर और तीन अन्य लोगों ने दीवार गिरा दी। उन्होंने कोयला, ड्रम और सीढ़ी जैसे सामान रखकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर बृजभूषण पांडेय को गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें