फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र ने तीन दंपतियों को मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल रंग ला रही है। रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में साथ-साथ कार्यक्रम के तहत तीन पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान काउंसिलिंग के जरिये तीन बिछड़े दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाने पर आयोजित कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं। काफी देर तक समझाने और आपसी संवाद के बाद दंपतियों ने विवाद समाप्त कर साथ रहने की सहमति जताई। काउंसिलिंग में महिला हेड कांस्टेबल पिंकी साहनी, महिला कांस्टेबल रिंकी गौतम, रम्भा यादव और काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें