पौली। सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात को सुलभ बनाने के शासन के निर्देश का असर पौली क्षेत्र के बछईपुर में नहीं दिख रहा है। यहां सड़क तक अतिक्रमण के चलते लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
यही नहीं, बछईपुर गांव से गोआश्रय केंद्र तक आने-जाने के आम लोगों के साथ ही अधिकारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सड़क तक हुए अतिक्रमण के चलते लोगों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर की है। मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाया जाए। उन्होंने बताया कि 2017 में गांव के दक्षिण गोआश्रय केंद्र स्थापित किया गया। वहां तक आने-जाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।