फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से लेकर जिला अस्पताल तक पटरियों पर कब्जा

Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाइपास पास पर  ई रिक्सा वाले और दुकानदारें ने सड़क तक किया अतिक्रमण।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

सड़क तक लग रहीं दुकानें, आए दिन लगता है जाम
कहीं गिट्टी बालू तो कहीं पोल की आड़ में कर लिया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से लगायत जिला अस्पताल तक पटरियों पर वाहन और दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। सड़क तक दुकानें सज गई हैं तो मेंहदावल बाईपास के समीप टैक्सी वाले सवारियां भरने के लिए सड़कों पर ही वाहन खड़े कर दे रहे हैं। इससे समस्या विकट हो जा रही है।


शहर के मेंहदावल बाईपास पर बखिरा जाने वाले मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। कई जगह तो पटरियां ही गायब हो गई हैं। इसके कारण यहां पर अक्सर जाम की समस्या पैदा हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह बिजली के पोल की आड़ में दुकानदार अतिक्रमण कर लिए हैं। इसके आगे सड़क के किनारे ही गिट्टी व बालू की दुकानें लग रही हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल के सामने भी कहीं ठेला वालों का कब्जा है तो कहीं पटरियों पर दुकानें लग रही हैं। कलक्ट्रेट के समीप होनेे के कारण यहां लोगों की भीड़ रहती है। इससे लोग वाहन भी सड़क के किनारे खड़े कर दे रहे हैं। इससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


टैक्सी चालकों के सड़क पर सवारियां भरने से बढ़ी समस्या
शहर के मेंहदावल बाईपास के पास बखिरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए टैक्सी स्टैंड निर्धारित किया गया है। इसके कारण समस्या और बढ़ गई है। कारण यह है कि टैक्सी चालक मनमाने ढंग से वाहन सड़क पर खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि, यातायात पुलिस वाहनों को हटाने के लिए प्रयास करती है, लेकिन फिर सवारी भरने के फेर में वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दिए जा रहे हैं।

अतिक्रमण व कब्जा हटे तो मिले राहत
शहर के निवासी दीनदयाल, शिव कुमार, राजेश कुमार आदि ने कहा कि मेंहदावल बाईपास से लेकर जिला अस्पताल तक सड़क तक अतिक्रमण व कब्जा कर लिए जाने से समस्या खड़ी हो रही है। इसके लिए पालिका प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। यदि अतिक्रमण व कब्जा हट जाए तो लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


चलेगा अभियान, हटेगा अतिक्रमण
शहर के मेंहदावल बाईपास से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमण व कब्जा हटाए जाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पालिका की ओर से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा रही है। अभियान के दौरान अतिक्रमण व कब्जा मिला तो सामान जब्त किया जाएगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें