फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण ने रोकी रफ्तार, जाम से राहगीर परेशान

विज्ञापन
शहर के मुखलिसपुर चौराहे पर लगा जाम -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। इसकी वजह अतिक्रमण और सड़क किनारे वाहनों का बेतरतीब खड़े होना है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, विधियानी मोड़, बैंक चौराहा और मेंहदावल बाईपास पर समस्या सबसे ज्यादा है।
शहर के मुखलिसपुर रोड पर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनने के बाद आवाजाही बढ़ गई है। वहीं यहां ओवरब्रिज के नीचे ठेला व अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे वाहनों के आने-जाने में समस्या हो रही है। इसके साथ ही नेहरू चौक के आसपास ठेले पर फल लगाने वालों का कब्जा है। साथ ही ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोखलिसपुर तिराहा, विधियानी मोड़, नेहरू चौक पर जाम से राहगीर परेशान रहे। दोपहर 12:00 से तीन बजे तक रुक-रुककर इन स्थानों पर कई बार जाम लगता रहा। वहीं गोला बाजार की स्थिति यह है कि मुख्य सड़क पर दुकानें सजी रही हैं। यहां वाहन खड़े करने की व्यवस्था न होने से लोग वाहन सड़क पर ही खड़े कर खरीदारी करने चले जा रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। इसी तहर खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर विधियानी मोड़ के पास भी अतिक्रमण है। यहां दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर नो पार्किंग जान घोषित होने के बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं। साथ ही सड़क तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे जाम की समस्या बनी हुई है। हालांकि एक माह पूर्व नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन फिर शहर की सड़कें अतिक्रमण से सिकुड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें