संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। प्रभारी यातायात परमहंस ने मेंहदावल बाईपास से समय माता मंदिर तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा तक अवैध रूप से अतिक्रमण, फुटपाथ के किनारे लगाए गए ठेले तथा अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग अतिक्रमण को हटाया। आम जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवरस्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। संवाद