फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर अतिक्रमण, सड़क पर जाम

विज्ञापन
पटरियों पर अतिक्रमण, सड़क पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
     
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में मुख्य मार्ग की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। बैंक चौराहे से मधुकुंज चौराहे तक अतिक्रमण के चलते दिन में कई बार जाम लगता है। यही हाल मधुकुंज चौराहे से मेंहदावल बाईपास और जिला मुख्यालय की तरफ जाने वाली सड़क का है। नवंबर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कार्रवाई हुए बिना ही अभियान स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन

 वर्तमान में शहर एक बार फिर अतिक्रमण की चपेट में है। स्थिति यह है कि गोलाबाजार में सड़क तक दुकानें सज गई हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल शुगर मिल चौराहा का है। बैंक चौराहा पर प्रतिदिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। मधुकुंज चौराहा से मेंहदावल बाईपास तक सड़क की दोनों पटरियों पर कब्जा हो गया है। पुरानी सब्जी मंडी की स्थिति और भी बदतर है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल छूटने के समय होती है। जब स्कूलों में छुट्टी होती है तो स्कूल वाहन भी शहर में रहते हैं। सड़क की पटरियों पर कब्जा होने के कारण घंटों शहर जाम हो जाता है। नवंबर में नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान जहां अतिक्रमण हटाए गए वहीं जुर्माना भी वसूला गया, लेकिन स्थिति अब फिर पुराने ढर्रें पर आ गई है। शहर निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि पटरियों पर अतिक्रमण के कारण वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। शहर के ही निवासी राकेश कुमार ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें