फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से शीघ्र मिलेगी निजात

Thu, 25 May 2017 10:49 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेेई टीकाकरण का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खलीलाबाद के मड़या स्थित मलिन बस्ती से गुरुवार को जेई टीकाकरण का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गन्ना विकास एवं चीनी मिल, औद्योगिक विकास सुरेश राणा ने किया। इस दौरान 150 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया। 
विज्ञापन

  राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जेई टीकाकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। टीकाकरण का कार्यक्रम आज से 11 जून तक एक अभियान के रूप में चलेगा। जिसमें जनपद के एक लाख चार हजार बच्चों को चिह्निकृत कर इन्हें टीकाकरण से आच्छादित किया जाना हैं। इस अभियान में कोई भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि सीएम जब संसद में इस अनोखी बीमारी के बारे में उठाया करते थे, तो भारत सरकार चिंतित हो कर इस पर गहन अध्ययन कराई और बाद में पता चला की ये एक गंभीर बीमारी है। इसमें प्रदेश के 38 जनपद प्रभावित है। इसमें संतकबीरनगर भी है। जहा पर 28 गांव पूर्ण प्रभावित हैं इसके साथ ही अन्य गांव में भी इसका प्रभाव है। उन्होंने कहा कि सीएम ने इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में एक अभियान छेेड़ा है। लोग अपने बच्चों को टीका लगवा कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आज जन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं ला रही है। जबसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से आम जन को काफी राहत मिली है। शहरों और गांवों को पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जा रही है। लोग बीजेपी की सरकार से काफी खुश है। इस दौरान उन्होंने सीएमओ से टीकाकरण से संबंधित जानकारी हासिल किया और इसके लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम मारकंडेय शाही, एसपी हेमराज मीणा, सीएमओ डॉ. एपी श्रीवास्तव, एसडीएम उमेश चंद निगम, डिप्टी सीएमओ कपिल मुनि मिश्र, डॉ. एके सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एस रहमान, मनीष मिश्र, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें