फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के रोकथाम पर हुआ मंथन

Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कार्यशाला का आयोजन हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एईएस,जेई रोगों के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक प्रभारी डीएम केेपी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेई एईएस जैसे रोगों पर रोकथाम को लेकर मंथन किया गया। 
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी केपी यादव ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। गांवों में साफ सफाई रखी जाए। इसके साथ ही हर चिकित्सालयों पर दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। लोग इंडिया मार्का हैंडपंप का ही पानी पिए। अगर इंडिया मार्का हैंड पंप खराब है तो उसकी सूचना जल निगम को दे। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में एक संयुुक्त जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक पोस्टमार्टम सेंटर, दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे है। जहां पर मरीजों को इलाज किया जा रहा है। रोगों पर रोकथाम के लिए समय- समय पर चिकित्साधिकारियों, पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। जिनके माध्यम से जनसमुदाय को एईएस जेई रोग के बारे में जागरूक किया जाता है साथ ही साथ ही जन जागरूकता हेतु पंपलेट्स, बैनर, पोस्टर एवं वाल राइटिंग आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक द्वारा भी जन जागरूकता किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण के माध्यम से नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों का नियमित टीकाकरण के माध्यम से जेई वैक्सीनेशन किया जाता है। वर्ष 2015-16 में जनपद के जेई प्रभावित पांच ब्लॉकों में वयस्क व्यक्तियों हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमे 663895 वयस्कों के सापेक्ष 473068 वयस्कों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि मिजिल्स टीकाकरण कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया गया, इसके माध्यम से इंसेफेलाइटिस रोगियों की संख्या में निरंतर कमी देखी जा रही है। इस अवसर पर सीडीओ लाल जी यादव, अपर सीएमओ डॉक्टर केएम मिश्र, बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस बृजभूषण मौर्य, डॉ. मोहम्मद अकरम, डॉ. एके सिन्हा, सुनील चौधरी, डॉ. मुबारक अली, मृत्युंजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें