संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में छह सितंबर को राजकीय आईटीआई चकदही में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां 100 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन कर नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में शामिल होे सकते हैं।