फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हापुड़ की घटना के विराेध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेकट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
- सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर केेस दर्ज करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हापुड़ जिले के अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन नवागत डीएम को सौंपा। अधिवक्ता पूरे दिन कलम बंद हड़ताल पर रहे।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अपने चेंबर में एकत्रित हुए और शांति पूर्ण तरीके से परिसर से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि हापुड़ के डीएम और एसपी का स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए तथा हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन महामंत्री चतुरजी शुक्ल, जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, कृष्ण मोहन मिश्र, रवींद्र नाथ पांडेय, जुम्मन खान, ओम प्रकाश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


...
मेंहदावल में ग्राम न्यायालय का विरोध किया
संतकबीरनगर। मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन केे अध्यक्ष महीप बहादुर पाल के नेतृत्व में अधिवक्ता सोमवार को प्रभारी जिला जज रमेश दूबे को ज्ञापन दिया। महीप बहादुर पाल ने कहाकि अगर ग्राम न्यायालय तहसील मेंहदावल में भेजा जाएगा तो अधिक्ताओं को परेशानी होगी। इसे निरस्त किया जाए। इस दौरान चतुर जी शुक्ल, निरंजन सिंह, अखिलेश्वर राय, विश्वंभर दयाल, अनिल कुमार दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें