संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से संत कबीर समाधि स्थल मगहर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी एसबीआई लाइफ, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, श्रीराम फाइनेन्स, स्वाभिमान माइको फाइनेंस एवं काशी एग्रो लिमिटेड प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, एवं आईटीआई आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए। संवाद