फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हड़ताल पर रहे कर्मी, बंद रहे बैंक

Wed, 28 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बंद रहे बैंक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के सभी बैंक मंगलवार को बंद रहे। ज्यादातर कर्मचारी गोरखपुर स्थित मुख्य शाखा पर हड़ताल में शामिल होने चले गए थे। बैंकों में ताला लगा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। यह हड़ताल बैंकों में लंबे समय से लंबित 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर की गई। बैंक कर्मियाें का कहना है कि वर्ष 2015 से यूनियन लगातार अपने सदस्यों के लिए सप्ताह में 5 कार्य दिवस लागू किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि, सरकार की ओर से 08 मार्च 2024 को लिखित रूप से इसे लागू करने का आश्वासन दिया गया था। इस हड़ताल के समर्थन में जिले की सभी बैंकों की सभी शाखाएं पूर्णतः बंद रहीं और बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर गोरखपुर में अपनी मांगों के समर्थन में सहभागिता की। इस दौरान विकास गुप्ता, दिलशेर अहमद, सरफराज अहमद, श्रद्धा गुप्ता, परिमल यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें