फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Sat, 24 Dec 2016 11:04 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंचायती राज सेवा परिषद के बैनर तले पंचायत राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को भी बहिष्कार किया। कर्मियों ने विकास भवन के साथ ही सभी ब्लाकों पर धरना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे वृहद आंदोलन किया जाएगा।   
विज्ञापन

पंचायतीराज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी की अगुआई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और विकास भवन पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग से अलग किए जाने की मांग को प्रदेश सरकार अनसुनी कर रही है। मांगों को लेकर मुख्य सचिव से हुई वार्ता के बाद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकलने की वजह से हड़ताल किए जाने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग के प्रदेश भर में एक लाख पच्चीस हजार अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत है। यदि इस अवधि में मांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत राज विभाग के लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसका पूर्ण दायित्व सरकार का होगा। पंचायती राज सेवा परिषद के जिलामंत्री अनिल सिंह एवं सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष लालचंद चौहान ने कहा कि किसी भी दशा में पंचायती राज विभाग अब ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण को स्वीकार नहीं करेगा। जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। हड़ताल की वजह से डीपीआरओ कार्यालय से लेकर ब्लॉकों तक लोग जरूरी कार्य के लिए परेशान दिखे। इस दौरान अष्ट प्रकाश त्रिपाठी, दीप श्रीवास्तव, परमहंस, कुलदीप कुमार, अशोक पांडेय, रमेशचंद्र, गजानन पाल, रामअधीन, कुसुम, सुधा त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, शिवानंद, ऋषिकेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद ब्लाक पर भी पंचायत राज विभाग के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरा नहीं हुई तो विधान सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। यहां पर अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार राय, अवधेश अग्रहरि, कृष्णानंद शुक्ल, आनंद मोहन, बबलू कुमार, कुलदीप मौर्य, बनवारी पाल, हेमंत कुमार, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, शशांक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड बेलहर कलां के पंचायतीराज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लाक प्रांगण में  धरना दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश बहादुर सिंह ,आनंद कुमार ,रविंद्र सिंह, असदुल्लाह ,नजीर अहमद, ऋषि कुमार ,राजीव कुमार, भुआल कुमार, महेंद्र कुमार, धनश्याम चौधरी, हदय लाल भारती ,राम दयाल  प्रजापति, राकेश कुमार, राज कुमार, दयाशंकर कन्नौजिया, पूनम देवी, इसरावती देवी, आदि लोग मौजूद रहे।

पंचायत कर्मियों ने प्रदर्शन किया
 पंचायती राज सेवा परिषद के सांकेतिक धरना प्रदर्शन के तहत शनिवार को नाथनगर ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी करके प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी क्षितीज चौधरी ने कहा कि जब किसी भी संवर्ग का नियंत्रण किसी के उपर नहीं है तो विकास संवर्ग का नियंत्रण पंचायती राज के कर्मचारियों के उपर कैसे किया जा सकता है। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए इसे खत्म करने की मांग किया। इस अवसर पर उदयराज यादव, मानसिंह यादव, महेंद्र चौधरी, संजय शर्मा, संजय चौधरी, अशोक, दिनेश सिंह, विवेक पांडेय, दयानंद चतुर्वेदी, चंद्रभूषण, हीरालाल, शोहरत प्रसाद, राम उजागिर, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
अपनी मांगो को आंदोलित पंचायत विभाग के लोग शनिवार को हैंसर और पौली ब्लॉक में कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किए। पंचायत कर्मियो का कहना था कि सरकार उनकी मांगो को न मानकर अपने वायदे से मुकर रही है। जिसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। हैंसर ब्लाक मुख्यालय पर एडीओं पंचायत रामअशीष चौधरी, रामभजन गौतम, सुभाष यादव, गौतम आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह पौली ब्लॉक पर एडीओं पंचायत राम अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत कर्मी प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें