फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ के साथ दुव्यर्वहार पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। बेलहर ब्लॉक में बुधवार को कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पौली ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा के साथ हुई अभद्रता पर रोष जताया। ब्लॉक में जुटे कर्मचारियों ने दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है, उनका धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। विरोध-प्रदर्शन में ग्राम विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, सर्वेश सिंह, अनूप कुमार, अजीत सिंह, राजेंद्र वर्मा, सत्यम सिंह, सौरभ चौधरी, गिरजेश कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें