संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने शिक्षकों की टीम को आठ विकेट से पराजित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में गोरखपुर जोन के क्षेत्रीय निदेशक प्रो अश्विनी मिश्रा मौजूद रहे उन्होंने शिक्षक संघ टीम का नेतृत्व किया। कर्मचारी संघ टीम का नेतृत्व प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने किया। शिक्षक संघ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाये। शिक्षक संघ टीम के बल्लेबाज डॉ. मनोज मिश्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 111 रन बनाए। जवाब में कर्मचारी संघ टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट खोकर 188 रन बना कर मैच जीत लिया।
कर्मचारी संघ की तरफ से राजेश ने सर्वाधिक 106 रन बनाया। डॉ. मनोज मिश्रा एवं राजेश को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रताप विजय कुमार ने आगत अतिथियों एवं सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मैच के दौरान डॉ. हेमेंद्र त्रिपाठी ने कमेंट्री किया।
कार्यक्रम में प्रो. विजय कृष्ण ओझा, प्रो. गणेश श्रीवास्तव, प्रो. राजेश चंद्र मिश्र, प्रो. विजय राय, प्रो. दिनेश गुप्ता, डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. अमित भारती, डॉ. शशिकांत राव, विनय सिंह, डॉ. विजय मिश्रा, प्रदीप कुमार, विद्या भूषण, पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. मनोज भारतीय, डॉ. महेंद्र सुल्तानिया, डॉ. अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।