फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साहित्यिक गतिविधियों की निरंतरता पर दिया जोर

Sun, 14 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोला बाजार में जन साहि​त्यिक मंच की गोष्ठी हुई-स्रोत मंच
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच की बैठक रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई। इसमें साहित्यिक गतिविधियों की निरंतरता पर जोर दिया गया। अध्यक्षता कर रहे नरसिंह नारायण कमल ने कहा कि जन साहित्यिक मंच का उद्देश्य समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है। हमें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मंच के कोषाध्यक्ष राधेश्याम मिश्र श्याम ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उसे सर्व सम्मत से पारित कर दिया गया। इस दौरान फरवरी माह में वरिष्ठ रचनाकार एवं संस्था के संरक्षक अवधेश पांडेय को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सूरज कुमार कुंवर, सरदार हरिभजन सिंह, ओम प्रकाश गौतम, शिवा पांडेय, देवानंद बच्चन आदि मौजूद रहे। अंत में साहित्य प्रेमी एवं पूर्व प्रवक्ता निरंकार प्रसाद शुक्ल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें