संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ने बीट प्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी आरोपियों की निरंतर निगरानी की हिदायत दी। जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी। संवाद