संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत 7 पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर बधाई दी। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार क्यूम अंसारी, रामकेवल भारती, एजाज अहमद खान, दिनेश कुमार कसौधन, अजीत कुमार सिंह, अरविन्द कुमार तिवारी और संतोषधर द्विवेदी विभागीय पदोन्नति पाकर एसआई बने हैं। एसपी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। एसपी ने पदोन्नत उप निरीक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करने की अपेक्षा की। इस दौरान सीओ खलीलाबाद अमित कुमार, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद