फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

Wed, 14 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को रात थाना महुली पर साइबर क्राइम की रोकथा व मिशन शक्ति की प्रगति की समीक्षा की। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। महिला बीट अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्डों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनसे संवाद स्थापित कर समस्या का मौके पर ही निस्तारण करने के आदेश दिए। महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा वूमेन पॉवर लाइन नंबर की जानकारी देने को कहा। एएसपी ने कहा कि साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ितों की शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आम जनमानस को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दें, ताकि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर पैसा होल्ड कराया जा सके। थाना पर आने वाले फरियादियों को अनजान लिंक और ओटीपी शेयर न करने के प्रति जागरूक करने के लिए भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें