फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जाॅब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में रोजगार सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार से सांथा विकास खंड में विशेष रोजगार सृजन सप्ताह मनाया जाएगा। वीबी जी राम जी योजना के तहत आयोजित इस विशेष अभियान में मनरेगा (वीबी जी राम जी) के जॉब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
विकास खंड में मास्टर रोल जारी करने की स्थिति खराब होने से अभियान की सफलता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने कोई रुचि नहीं ली। सोमवार से एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलेगा। एक सप्ताह तक ब्लॉक से लेकर पूरे प्रदेश में विशेष रोजगार सृजन दिवस सप्ताह की शुरुआत हो रही है लेकिन इस ब्लॉक में यह आदेश और परियोजना के लापरवाही से दम तोड़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

विकासखंड में 71 ग्राम पंचायत हैं। विकास खंड में रोजगार की मांग 29 पंचायत में मस्टर रोल जारी किया गया है लेकिन इसमें पांच आवास के ही हैं।
इस हिसाब से 24 ही पंचायत में मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इसके अनुसार लगभग 34 प्रतिशत सृजन दिवस बताई जा रही थी है। इससे खराब स्थिति माना जा रहा है। ऐसे में विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान श्रमिकों की मांग बढ़ाने, अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों में विकास कार्यों को गति देने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अमथरी, अठलोहिया, बेनेथू, बरघाट, करमा कला, बौरव्यास, बेलवा मिश्र, डबरा, फुलवरिया, गनवरिया, धोबहा, गोबदौड़ी, हकीम राई, हंसवापार, झुड़िया, कसमा, कटया, कोइलभार, मेंहदूपार, मुसहरा, निघूरि, परसवनिया, परसिया, प्रतापपुर, पटना खास, रमवापुर मिश्र, सांथा, सेवहा चौबे में केवल मास्टर रोल जारी हुए हैं, जबकि अमथरी, बरघाट, डबरा, हकीमराई, मेंहदूपार, प्रतापपुर में में आवास का मास्टर रोल जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें