सेमरियावां। बीआरसी पर शनिवार को प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए।
बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के साथ निपुण लक्ष्य हासिल करने और विभागीय योजनाओं का समय से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण और नामांकन, निपुण प्लस एप से छात्र आकलन तथा विद्यालयों को निपुण बनाने के प्रयास की जानकारी ली गई।
मध्याह्न भोजन योजना, स्पर्श, विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, अभिभावक-शिक्षक बैठक, प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन, समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति, आधार अपडेट और यू-डायस प्लस से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। संवाद
ी