संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को थाना बखिरा, महुली व मेंहदावल के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट अधिकारियों की बीट बुक का अवलोकन कर उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना बखिरा के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी बबलू प्रसाद, आरक्षी दीपक कुमार, थाना महुली के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी शम्स तवरेज अली, आरक्षी सन्नी यादव तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी आरक्षी अमेरिका प्रसाद, आरक्षी अक्षय राय के बीट बुक का निरीक्षण किया। एसपी ने बीट प्रणाली को मजबूत करने का आदेश दिया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखने की हिदायत दी।
बीट बुक सही मिलने पर एसपी ने महुली के बीट अधिकारी शम्स तवरेज अली व थाना बखिरा के बीट अधिकारी बबलू प्रसाद को 500 रुपये पुरस्कार दिया। इसी तरह डीआईजी बस्ती ने बीट चेकिंग में थाना महुली के बीट अधिकारी सुनील कुमार सिंह की बीट बुक में उत्तम प्रविष्टियां मिलने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही वाटरमैन आशीष मिश्रा को आईगाट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।