फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड सेमरियावां के ब्लॉक सभागार में पंचायत विकास योजना विषय पर पंचायत सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 113 गांव के पंचायत सहायक व सचिवों का प्रशिक्षण दो बैचों में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना को अधिक गुणवत्तापूर्ण, सहभागी एवं व्यावहारिक बनाना रहा, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप समग्र विकास की योजनाएं तैयार की जा सके। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, संसाधनों का प्रभावी उपयोग, विभिन्न विभागों के समन्वय, जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक जेबी कुशवाहा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत को हरित पंचायत के रूप में विकसित करने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े विषयों को भी पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा ग्राम स्तर पर प्राथमिकताओं का निर्धारण कर विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से कराने पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें पोर्टल पर पंचायत विकास योजना तैयार करने एवं अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पंचायत विकास योजना ग्राम पंचायतों के समग्र एवं संतुलित विकास की आधारशिला है, इसलिए सभी पंचायत सहायक एवं सचिव निर्धारित समय सीमा में बेहतर कार्ययोजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव बिमला यादव, असदुल्लाह, राहुल यादव , गुलाब चंद, लवकुश चौधरी, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें