फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

Thu, 27 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में आरक्षी बीट बुक का निरीक्षण किया। बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

थाना दुधारा के बीट अधिकारी महिला मुख्य आरक्षी चांदनी सिंह, आरक्षी सोनू यादव, थाना बखिरा के बीट अधिकारी आरक्षी शैलेंद्र यादव, महिला आरक्षी सुनीता तथा थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी महिला आरक्षी वैष्णवी शुक्ला, अंजूलता की बीट बुक की समीक्षा की। उनसे कहा कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित एवं वारंटी पर निरंतर निगरानी रखें। जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। इसमें किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें