फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक संकुल बैठक में नामांकन बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, नामांकित छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने में समुदाय और अभिभावकों की सहभागिता आवश्यक है। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उनसे सक्रिय योगदान और जागरूक करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को हुई शिक्षक संकुल की बैठक के एजेंडे में शामिल करने को कहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द में संपन्न हुई न्याय पंचायत भिटियां कला की बैठक में एआरपी निशांत त्रिपाठी ने बताया कि घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और विद्यालय स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित होती रहें। अभिभावकों में जागरूकता व पाल्यों की शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना का जागृत होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नामांकन वृद्धि के लिए अभिभावकों, समुदाय की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। सदस्यों से अनुरोध किया जाए कि वे नामांकन वृद्धि अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा शिक्षक संकुल बैठक का उद्देश्य शिक्षकों के बीच उत्कृष्ट, नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा करना है।
विज्ञापन

यह बैठक निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए विचार-विमर्श, रणनीति विकसित करने का हिस्सा है। बैठक में शिक्षकों को छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार लाने व उन्हें आवश्यकता आधारित शिक्षण प्रदान करने पर चर्चा हुई। परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। नए सत्र में रचनात्मक और मनोरंजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पठन-पाठन पर फोकस करने की तैयारी है।
शिक्षकों द्वारा मनोरंजक गतिविधियों से शिक्षक महापुरुषों के बारे में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर शिवचेंद्र मौर्य, जावेद अहमद, राम प्रकाश राय, शतीश चंद्र, अब्दुलगनी खान, प्रदीप कुमार मिश्र, आलोक कुमार मिश्र, आलोक पांडेय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें