फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर मतदाता जोड़ो अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।
संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम प्राथमिकता के आधार पर सूची में जुड़वाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें