फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महात्मा बुद्ध के मार्ग को जीवन में अपनाने पर जोर

Sat, 02 May 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के दयानंद व आर्यकन्या विद्यालय में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की ओर से बताए गए मार्ग आज भी हमारे जीवन में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग का अनुसरण कर इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान शिक्षक चंदा लाल, शिक्षक अरविंद झा, प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश निगम, वेद प्रकाश शुक्ला, विनोद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें