फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गबन के आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज के 10 लाख रुपये से अधिक के गबन के आरोपी अकाउंटेंट को न्यायालय ने जेल भेज दिया। आरोपी धनघटा क्षेत्र के सुरैना गांव का निवासी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्यालय के सह प्रबंधक पीयूष उर्फ सिन्टू पाठक ने आरोपी लिपिक दिनेश कुमार पर वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक 10 लाख से अधिक रुपये का हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए 18 नवंबर 2024 को गबन का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। इधर पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वह न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें