फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने एक्सईएन को घेरा

Sat, 03 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मियों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता का घेराव किया। संविदा विद्युत कर्मियों ने आरोप लगाया कि विगत दस माह से मानेदय भुगतान नहीं किया जा रहा और बार-बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। संविदा विद्युत कर्मियों ने चेतावनी दिया कि यदि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो पांच सितंबर से जिले के सभी संविदा विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड के कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन का घेराव किया। इस दौरान संविदा विद्युत कर्मी धर्मेंद्र कुमार, अब्दुल हसन ने कहा कि संविदा विद्युत कर्मियों को दस माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मियों के परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप लगाया कि पिछले दिनों हुए आंदोलन के दौरान संविदा विद्युत कर्मियों के मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक भुगतान शुरू नहीं किया गया। संविदा विद्युत कर्मियों ने कहा कि पांच सितंबर से सभी कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और अधिशाषी अभियंता की होगी। घेराव करने वालों में हेमंत कुमार, उमेश कुमार चौरसिया, अनिल कुमार, नागेंद्र नाथ यादव, सूर्यकांत सिंह, आशुतोेष सिंह, अनुरुद्ध, सुभाष चंद्र गुप्ता, विजयनाथ पांडेय, श्यामनारायण, उपेंद्र सिंह, ओम जी, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रामवृक्ष, लवकुश, रविप्रकाश, जय प्रकाश, दुर्गेश कुमार, मेवालाल, कैलाश, मुकेश सिंह, लालचंद्र यादव, अखिलेश, बलिराम, कमरे आलम आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें