अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण और कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने निजीकरण की प्रक्रिया को निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश बता प्रक्रिया बंद करने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसिया ने कहा कि झूठे तथ्यों के आधार पर पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगमों के निजीकरण की साजिश की जा रही है। आंदोलन से परेशान प्रबंधन अब उत्पीड़न की कार्रवाई करने में लगा हुआ है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
इस दौरान इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, दिलीप मौर्य, दिनेश शर्मा, धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र भारती, संजय यादव, अशोक कुमार, रंजन कुमार, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद