फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मी : मनोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। साथ ही 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी मनोज यादव ने कहा कि निजीकरण किसी के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है, तो उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी हो जाएगी। ऐसे में निजीकरण के विरोध में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर 12 फरवरी को हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि बिजलीकर्मी निजीकरण के विरोध में और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष तेज करेंगे। निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। धरना में इंजीनियर भागीरथी, मुकेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, सूरज प्रजापति, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें