संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने 20 मई को व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाने का एलान किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि बढ़ा-चढ़ा कर घाटा दिखाया जा रहा है, ताकि निजीकरण के बाद कार्पोरेट घरानों को फायदा हो सके। इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहा कि निजीकरण के विरोध में 20 मई को व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस दौरान धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, रामअचल यादव, पुष्पेंद्र भारती आदि माैजूद रहे।