फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Mon, 04 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कमी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण व कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग किया। साथ ही चेतावनी दिया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर वागीश कुमार गुप्ता ने कहा कि निजीकरण के विरोध में आंदोलन के 250 दिन पूरे हो गए है। इसके बाद भी प्रबंधन और सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। इसके साथ ही उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन की निजी घरानों के साथ मिलीभगत है।
उन्होंने मांग किया कि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लिया जाए। निजीकरण के नाम पर 55 साल की उम्र और डाउन साइजिंग के नाम पर हटाए गए सभी संविदा कर्मी बहाल किया जाएं। बिजली कर्मियों के ट्रांसफर निरस्त किए जाएं।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मेराज अहमद, केएन शुक्ला, मुकेश गुप्ता, केएल यादव, अभय सिंह, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण, दिलीप सिंह, शैलेंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, नारायण चंद्र, दिलीप कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें