फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 06 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी- स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि बिजली बिल राहत योजना लागू करने में आनाकानी कर रही टोरेंट पावर कंपनी का करार रद किया जाए।
विज्ञापन

विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने टोरंट कंपनी ने करार का उल्लंघन कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली बिल राहत योजना को भी लागू नहीं कर रही है। ऐसे में टोरेंट कंपनी का फ्रेंचाइजी करार तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं व बिजली कर्मियों के हित में नहीं है। ऐसे में जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी श्रवण प्रजापति ने कहा कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से टोरेंट पावर कंपनी को इसका स्पष्ट उत्तर दे दिया गया था कि मूल धन में माफ की जा रही धनराशि की प्रतिपूर्ति दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को नहीं मिल रही है।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भी इसकी प्रतिपूर्ति टोरेंट पावर को नहीं कर सकता है। स्पष्टीकरण के बावजूद योजना लागू होने के पांच दिन बाद भी टोरेंट पावर कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए मूलधन पर छूट की बिजली बिल राहत योजना लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, नारायण चंद्र चौरसिया, अशोक कुमार, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, धीरेंद्र यादव, प्रिंस गुप्ता , उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें