संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मी मंगलवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों के हित में नहीं हैं। कर्मियों ने कहा कि निजीकरण की आड़ में कर्मचारियों को हटाने की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र, हिफजुर्रहमान, संजय, आशीष कुमार, दिलीप सिंह आदि माैजूद रहे।