फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों ने देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी

Tue, 16 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण एवं विद्युत संशोधन बिल के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। बिजली कर्मियों ने कहा कि कर्मचारी और इंजीनियर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी अमरनाथ यादव ने कहा कि लंबे अरसे से बिजली कर्मी निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
ऐसे में अब राष्ट्र व्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संशोधन बिल का भी विरोध किया जाएगा। इसके लिए 18 मार्च को दिल्ली में रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

विद्युत संशोधन बिल 2025 की तत्काल वापसी की जाए और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि निजीकरण और विद्युत संशोधन बिल 2025 को वापस नहीं लिया गया तो बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, दिलीप सिंह, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, हरिप्रसाद, आशुतोष कुमार, वीरेंद्र मौर्य, आशीष कुमार भास्कर पांडेय, विजय कुमार, मनीष मिश्रा, संजय यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें