फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर मनाया विरोध दिवस

Sat, 05 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान प्रांतीय आह्वान पर बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। इसके साथ ही बिजली कर्मियों ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर वागीश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन के मनमानी के विरोध में बिजली कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण का टेंडर होने पर जेल भरो आंदोलन की तैयारी की जा रही है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कि ऊर्जा मंत्री दावा कर रहे हैं कि बेहतर प्रबंधन और तकनीक के लिए निजीकरण किया जा रहा है, लेकिन ऊर्जा निगमों में 22 वर्षों से काम करने वाले प्रबंधन के लोग विफल रहे हैं तो फिर सुधार की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि निजीकरण की प्रक्रिया भ्रष्टाचार से भरी हुई है। निजी घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए साजिश हो रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मेराज अहमद, केएन शुक्ला, केएल यादव, अभय सिंह, धनंजय सिंह, चंद्रभूषण, दिलीप सिंह, शैलेंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, रमेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें