संतकबीरनगर। बिजली चोरी की रोकथाम, लाइन हानियों को कम करने को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों ने शहर के शास्त्रीनगर एवं गोला बाजार में सघन कांबिंग अभियान चलाया। कुल 142 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान एक व्यक्ति के वहां बिजली चोरी पकड़ी गई। 16 लोगों के कनेक्श्न का विद्युत भार बढ़ाया गया। पांच जगहों पर मीटर खराब मिले, जिसे मौके पर बदला गया।
अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह, अधिशाषी अभियंता रणधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। गोला बाजार में घरेलू कनेक्शन पर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने कोतवाली में केस दर्ज कराने की बात कही। अधिशाषी अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि 16 जगहों पर भार वृद्धि का प्रकरण एवं पांच जगह मीटर खराब मिला। बताया कि अभियान एक माह तक चलता रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की कि बिना मीटर के विद्युत का उपभोग न करें। इस दौरान एसडीओ केएन शुक्ल, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, पंकज कुमार, अवर अभियंता अमित सिंह, अमित शाह, भानु प्रताप, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।