संतबीरनगर। रविवार को दुर्गजोत चौराहा पर पेड़ की डाल काटने और नए उपकेन्द्र के लिए 33 केवी लाइन निर्माण और सुरक्षा के दृष्टिगत 33 केवी लाइन मेंहदावल टाउन की लाइन सुबह छह बजे से तीन बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते मेंहदावल टाऊन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे शाम 3 बजे तक बाधित रहेगी।यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल पीके गुप्ता ने दी है। संवाद