संतकबीरनगर। 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में व्यापक सुधार के लिए जर्जर तार बदलकर एबीसी केबिल एवं पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण टाउन वन फीडर से पोषित नेदुला 250 केवीए ट्रांसफार्मर और फीडर, टाउन टू से पोषित 400 केवीए भेली मंडी ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि कार्य के दौरान नेदुला बंजरिया रोड, भेली मंडी और कोतवाली क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद