मेंहदावल। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनौली से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बुधवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत निगम की ओर से रेलवे ट्रैक क्राॅसिंग का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि 13 मई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र बनौली से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद