मगहर। तकिया बाजार मोहल्ले में सोमवार को दोपहर में बिजली के खंभे में लगे बंच केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद तेज लपटे उठने लगीं तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत मरम्मत कार्य किया। इस दौरान एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।मगहर नगर में जर्जर तारों को बदलकर बंच केबल लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुछ मोहल्लों में यह कार्य पूरा भी हो गया है और बंच केबल से आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को तकिया बाजार मोहल्ले में राधे किराना स्टोर के सामने लगे विद्युत पोल के बंच केबल में अचानक से आग लग गई। तेज लपटें निकलताे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मियों को दी। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कर जले हुए केबल की मरम्मत की। एक घंटे बाद पुन: बिजली की आपूर्ति बहाल किया जा सका। संवाद