- मेंहदावल के ग्रामीण क्षेत्र में लड़खड़ाई बिजली वयवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मंगलवार की रात से मेंहदावल के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई जो बुधवार दोपहर बाद तक बहाल नहीं हो पाई। यही हाल बेलहर कला क्षेत्र का है, जहां 24 घंटे से बिजली नहीं है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
बेलहर कला में मंगलवार की सुबह से ही बिजली व्यवस्था गुल हो गई है। बुधवार को 24 घंटा होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बेलहर निवासी रवि कुमार मिश्रा, रिपुंजय, अवध कुमार निषाद, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभ्युदय, संतोष कुमार मृत्युंजय आदि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लोकसभा चुनाव के बाद से ध्वस्त हो गई है।
दूसरी तरफ मेंहदावल ग्रामीण क्षेत्र का भी बुरा हाल है। छपिया अंगद निवासी पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि मंगलवार को रात 10 बजे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हुई लेकिन बुधवार को दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस संबंध में अधीशासी अभियंता पीके गुप्ता का कहना है कि अधि बारिश होने के कारण फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। फाल्ट बनाने में कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।