फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के कारण दिनभर बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sat, 27 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी में परेशान रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तेज हवा के रुख को देखते हुए प्रतिदिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ जा रही है। शुक्रवार को तेज हवा के कारण सुबह से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रही। लोग मोबाइल फोन चार्ज न होना, पानी की टंकी खाली होना व इनवर्टर बैठ जाना आदि समस्याओं से लोग जूझते रहे।

मेंहदावल नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर आपूर्ति तेज हवा के कारण बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने से लघु उद्योग चलाने वाले लोग काफी परेशान रहे। आटा चक्की मशीन व आइस्क्रीम फैक्टरी व पानी का व्यवसाय करने वाले लोग आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे। वहीं करीब सुबह नौ बजे से कई बार बिजली ट्रिप होरी रही। बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। शाम 4:15 बजे तक हवाओं का रुख नरम जरूर हुआ लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। पांच बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु उद्योग व्यवसाय से जुड़े अवनींद्र जायसवाल, लल्ला जायसवाल, सुधीर चंद्र जायसवाल, नीरज कुमार आदि लोगों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण एक तरफ विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है तो दूसरी तरफ फाल्ट की समस्या भी सामने आ रही है। देर शाम को आपूर्ति बहाल हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें